हीरानगर अंतर्राष्ट्रीय सीमा के पास मिला संदिग्ध लाल गुब्बारा, पर्ची पर लिखा था ‘आई लव यू, आई मिस यू’

सबका जम्मू कश्मीर
हीरानगर, कठुआ। हीरानगर अंतर्राष्ट्रीय सीमा के नजदीक एक संदिग्ध लाल रंग का गुब्बारा मिलने से क्षेत्र में चर्चा का माहौल बन गया। यह गुब्बारा आज सुबह करीब 8:10 बजे माया कान्हा गांव में पाया गया। गुब्बारे के साथ एक पर्ची भी मिली, जिस पर एक मोबाइल नंबर 0322-4482838 के साथ अंग्रेज़ी में ‘आई लव यू’ और ‘आई मिस यू’ लिखा हुआ था।
गुब्बारे को सबसे पहले गांव के निवासी सुभाष चंद, पुत्र स्वर्गीय तुला राम, निवासी कान्हा, तहसील हीरानगर, जिला कठुआ ने देखा। उन्होंने तुरंत इस बारे में हीरानगर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी गई।
सबका जम्मू कश्मीर हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
सोशल मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस घटना की जानकारी सामने आने के बाद क्षेत्र के लोग इसे लेकर तरह-तरह की आशंकाएं जता रहे हैं। हालांकि, पुलिस द्वारा मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और स्थिति पर नजर रखी जा रही है। फिलहाल किसी भी प्रकार की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।









