एक्सक्लूसिव खबरेंकठुआकठुआखोख्यालचढ़वाल/दयालाचकजखबड़जम्मूजम्मूजम्मू कश्मीरजसरोटानगरीनगरीपल्ली मोड़प्रशासनबनीबसोहलीमढीनमहानपुरमहानपुररठुआ/मढ़ीनराजनीतिराज्यलखनपुर/कठुआहीरानगर/कठुआ

सफाई कर्मचारियों के नियमितीकरण और बढ़े हुए बिजली बिलों का मुद्दा उठाया, विधायक डॉ. भरत भूषण ने मुख्यमंत्री से की कार्रवाई की मांग

कठुआ, 10 जून : कठुआ के विधायक डॉ. भरत भूषण ने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला से सफाई कर्मचारियों की लंबित मांगों और उपभोक्ताओं को भेजे जा रहे भारी-भरकम बिजली बिलों के मामले में जल्द हस्तक्षेप करने की मांग की है।
विधायक ने मुख्यमंत्री के सलाहकार नासिर असलम वानी को ज्ञापन सौंपते हुए बताया कि नगर परिषद कठुआ सहित विभिन्न शहरी निकायों के सफाई कर्मचारी पिछले तीन सप्ताह से हड़ताल पर हैं। वे अपनी सेवाओं को नियमित करने की मांग कर रहे हैं, जो पिछले करीब 20 वर्षों से लंबित है।

एडवरटाइजिंग
एडवरटाइजिंग

डॉ. भरत भूषण ने कहा कि सरकार ने विधानसभा में उनकी मांगों पर विचार करने का आश्वासन दिया था, लेकिन अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। उन्होंने सरकार से कर्मचारियों के साथ बातचीत कर उनकी समस्या का जल्द समाधान करने की अपील की।
विधायक ने बढ़े हुए बिजली बिलों का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने बताया कि कई उपभोक्ताओं को मई 2026 के बिजली बिल एक लाख से तीन लाख रुपये तक मिले हैं, जबकि उन्होंने मार्च 2026 तक अपने सभी बकाया बिल जमा कर दिए थे।
उन्होंने कहा कि इससे लोगों में भारी नाराजगी और चिंता है। डॉ. भरत भूषण ने सरकार से मामले की जांच कर उचित समाधान निकालने की मांग की, ताकि उपभोक्ताओं को केवल वास्तविक बिजली खपत के अनुसार ही बिल देना पड़े।

Related Articles

Back to top button