एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत भाजपा किसान मोर्चा जिला सचिव कुलदीप कुमार ने लगाया पौधा
पर्यावरण संरक्षण के लिए सभी को संकल्प लेने की जरूरत: कुलदीप कुमार

सबका जम्मू कश्मीर
कठुआ, 8 जून: “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत भाजपा किसान मोर्चा के जिला सचिव कुलदीप कुमार ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस मौके पर जिला जनरल सेक्रेटरी गगन सिंह भाजपा, जिला उपप्रधान रविंदर पठानिया, जिला सचिव आशा देवी, जिला अध्यक्ष उपदेश आंदोत्रा व अन्य लोग उपस्थित थे।

इस अवसर पर कुलदीप कुमार ने कहा कि पर्यावरण को बचाने के लिए सभी लोगों को संकल्प लेना होगा, ताकि आने वाली पीढ़ियों को बेहतर और स्वच्छ वातावरण मिल सके। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम एक पेड़ अवश्य लगाना चाहिए।
उन्होंने बताया कि पेड़ हमें शुद्ध हवा, हरियाली और स्वच्छ वातावरण प्रदान करते हैं, जो स्वस्थ जीवन के लिए बेहद जरूरी है। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने की अपील की।
कुलदीप कुमार ने कहा कि आज लगाया गया एक पौधा भविष्य में पर्यावरण संरक्षण की दिशा में बड़ा योगदान साबित होगा। उन्होंने कहा कि हमें प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए पौधारोपण को जन आंदोलन बनाना चाहिए।









