कठुआकठुआखोख्यालचढ़वाल/दयालाचकजखबड़जम्मूजम्मूजम्मू कश्मीरजसरोटानगरीनगरीपल्ली मोड़प्रशासनबनीमढीनमहनपुरमहानपुररठुआ/मढ़ीनराजनीतिराज्यलखनपुर/कठुआहीरानगर/कठुआ

अधूरे कार्य पर बढ़ा विवाद, ठेकेदार के बयान से उठे निष्पक्षता पर सवाल

सबका जम्मू कश्मीर 
नगरी: वार्ड नंबर 4 में मनप्रीत शाह मील के पास नाले को कवर करने के कार्य के उद्घाटन के बाद अब मामला और ज्यादा चर्चा में आ गया है। उद्घाटन के दौरान कार्य अधूरा पाए जाने को लेकर पहले भी सवाल उठ चुके हैं और इस संबंध में समाचार भी प्रकाशित किया गया था।
अब मामले में नया मोड़ तब आया जब संबंधित ठेकेदार द्वारा समाचार प्रकाशित करने वाले पत्रकार को कथित तौर पर यह कहा गया कि उसके पैसे रोकने की “किसी में दम नहीं है।” ठेकेदार के इस बयान के बाद क्षेत्र में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है और लोग कार्य में निष्पक्षता को लेकर सवाल खड़े कर रहे हैं।

 

मंगलवार को विधायक द्वारा किए गए उद्घाटन की तस्वीर
मंगलवार को विधायक द्वारा किए गए उद्घाटन की तस्वीर

लोगों का कहना है कि यदि कार्य पूरी तरह से पूरा नहीं हुआ था तो फिर उद्घाटन क्यों करवाया गया और क्या बिना कार्य पूर्ण हुए ही संबंधित भुगतान जारी किया जाएगा। मामले को लेकर लोगों ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता और पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग उठाई है।

एडवरटाइजिंग
एडवरटाइजिंग

क्षेत्रवासियों का कहना है कि कई बार कुछ ठेकेदार राजनीतिक या प्रशासनिक प्रभाव के चलते इस तरह के बयान देते हैं, जिससे विकास कार्यों की पारदर्शिता पर सवाल खड़े होते हैं।
अब देखने वाली बात यह होगी कि संबंधित विभाग इस मामले को कितना गंभीरता से लेता है और क्या अधूरे पाए गए कार्य की जांच करवाई जाती है या फिर बिना जांच के ही संबंधित भुगतान जारी कर दिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button