भाजपा जिला सचिव कुलदीप कुमार ने किसानों और युवाओं की समस्याएं पार्टी नेतृत्व के समक्ष उठाईं

सबका जम्मू कश्मीर
कोटपुनु/कठुआ। भाजपा जिला सचिव कुलदीप कुमार ने किसानों को मिलने वाली खाद के साथ दिए जा रहे जिंक एवं अन्य कृषि सामग्री से संबंधित मुद्दों को पार्टी हाई कमान के समक्ष प्रमुखता से उठाया। उन्होंने किसानों को आ रही व्यावहारिक समस्याओं और कृषि से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा करते हुए उचित समाधान की मांग की।

इस अवसर पर कुलदीप कुमार ने क्षेत्र के युवाओं को रोजगार, प्रशिक्षण और अन्य सुविधाओं को लेकर आ रही दिक्कतों का मुद्दा भी पार्टी नेतृत्व के सामने रखा। उन्होंने कहा कि युवाओं की समस्याओं का समय पर समाधान होना आवश्यक है ताकि उन्हें बेहतर अवसर मिल सकें।
कार्यक्रम के दौरान कुलदीप कुमार ने भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश पंत, युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण प्रभात, प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य डॉ. हरि दत्त शाशु तथा विपक्ष के नेता एवं भाजपा विधायक सुनील शर्मा से भी भेंट कर किसानों और युवाओं से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने क्षेत्र की जनसमस्याओं को विस्तार से रखते हुए उनके समाधान के लिए सहयोग की अपेक्षा जताई।
कुलदीप कुमार ने उम्मीद जताई कि पार्टी नेतृत्व किसानों और युवाओं से जुड़े इन महत्वपूर्ण मुद्दों पर सकारात्मक पहल करेगा तथा संबंधित विभागों के माध्यम से आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा आम जनता की समस्याओं को प्राथमिकता देते हुए उन्हें उचित मंच तक पहुंचाने का कार्य निरंतर करती रहेगी।









