आर एस पूराआर एस पूरा/बिश्नाहआरएस पुराउधमपुरएक्सक्लूसिव खबरेंकटड़ाकटरा/जम्मूकटरा/रियासीकठुआकठुआकिश्तवाड़कुलगामखोख्यालचढ़वाल/दयालाचकजखबड़जम्मूजम्मूजम्मू कश्मीरजम्मू/ राजौरीजसरोटाडोडानगरीनगरीनौशहरानौशहरा/जम्मूनौशहरा/जम्मू।पल्ली मोड़पुंछ/राजौरीपुंछ/राजौरी/जम्मू।पूंछप्रशासनबनिहालबनीबसोहलीबिश्नाहभद्रवाह/जम्मूमढीनमहनपुरमहानपुरमहानपुरमेंढररठुआ/मढ़ीनराजनीतिराज्यरामबनलखनपुर/कठुआसाम्बासाम्बासुरनकोटहीरानगर/कठुआ

जम्मू संभाग के समर ज़ोन स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश की घोषणा

ग्रीष्मकालीन अवकाश को लेकर पेरेंट्स एसोसिएशन ने शिक्षा मंत्री से उठाए सवाल

सबका जम्मू कश्मीर 

जम्मू। प्राथमिक कक्षाओं की छुट्टियां 1 जून से, कक्षा 6वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों की 8 जून से होंगी शुरू।जम्मू-कश्मीर की शिक्षा मंत्री सकीना इट्टू ने अपने सोशल मीडिया (ट्विटर) हैंडल के माध्यम से जानकारी दी है कि मौजूदा मौसम की परिस्थितियों को देखते हुए जम्मू संभाग के समर ज़ोन के अंतर्गत आने वाले स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित किया गया है।

जारी जानकारी के अनुसार, प्राथमिक कक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए 1 जून 2026 से ग्रीष्मकालीन अवकाश शुरू होगा,

एडवरटाइजिंग
एडवरटाइजिंग

जबकि कक्षा 6वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए छुट्टियां 8 जून 2026 से शुरू होंगी।
शिक्षा मंत्री ने सभी विद्यार्थियों को सुरक्षित, स्वस्थ और आनंददायक ग्रीष्मकालीन अवकाश की शुभकामनाएं भी दी हैं।

जम्मू के विद्यार्थियों के साथ भेदभाव का लगाया आरोप, सोशल मीडिया पर जताई नाराजगी

जम्मू में स्कूलों की ग्रीष्मकालीन छुट्टियों को लेकर पेरेंट्स एसोसिएशन जम्मू ने शिक्षा मंत्री सकीना इत्तू के फैसले पर सवाल उठाए हैं। एसोसिएशन के प्रधान ने अपने फेसबुक पेज पर एक पोस्ट साझा करते हुए कहा कि हर साल जून महीने से सभी कक्षाओं के लिए ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित किया जाता है, लेकिन इस बार भीषण गर्मी और हीट वेव के बावजूद कक्षा 7वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों की छुट्टियां देर से शुरू की जा रही हैं।

पेरेंट्स एसोसिएशन के प्रधान ने अपनी पोस्ट में कहा कि कश्मीर में विद्यार्थियों को लंबे समय तक छुट्टियां दी जाती हैं, जबकि जम्मू के छात्रों के साथ हमेशा भेदभाव किया जाता है। उन्होंने शिक्षा मंत्री से इस संबंध में जवाब देने की मांग की है।

सोशल मीडिया पर साझा की गई इस पोस्ट के बाद कई अभिभावकों ने भी विद्यार्थियों के स्वास्थ्य और बढ़ती गर्मी को लेकर चिंता व्यक्त की है। हालांकि, इस मामले में शिक्षा विभाग की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

 

Related Articles

Back to top button