एक्सक्लूसिव खबरेंकठुआकठुआखोख्यालचढ़वाल/दयालाचकजखबड़जम्मूजम्मूजम्मू कश्मीरजसरोटानगरीनगरीपल्ली मोड़बनीबसोहलीमढीनमहानपुरमहानपुररठुआ/मढ़ीनराजनीतिराज्यलखनपुर/कठुआहीरानगर/कठुआ

अधूरे नाले के उद्घाटन पर उठे सवाल, ठेकेदार के पूर्व कार्यों की जांच की भी मांग

सबका जम्मू कश्मीर 
नगरी/कठुआ, 26 मई: वार्ड नंबर 4 स्थित ऐरवा मोड़ पर मनप्रीत saw मील के पास नाले के उद्घाटन को लेकर स्थानीय लोगों ने सवाल उठाए हैं। लोगों का आरोप है कि नाले का निर्माण कार्य अभी पूरी तरह से पूरा नहीं हुआ है, इसके बावजूद कठुआ विधायक डॉ. भारत भूषण द्वारा इसका उद्घाटन कर दिया गया।

मनप्रीत साव मील के पास उद्घाटन तो किया गया लेकिन जिस कार्य को लेकर उद्घाटन किया गया वहां पर अभी भी अधूरा पड़ा कार्य ठेकेदार की मेहरबानी
मनप्रीत saw मील के पास उद्घाटन तो किया गया लेकिन जिस कार्य को लेकर उद्घाटन किया गया वहां पर अभी भी अधूरा पड़ा कार्य ठेकेदार की मेहरबानी

स्थानीय निवासियों का कहना है कि नाले को पूरी तरह कवर नहीं किया गया है और निर्माण कार्य अधूरा है। लोगों ने संबंधित ठेकेदार पर अधूरे कार्य करने के आरोप लगाते हुए मांग की है कि जब तक कार्य पूरी तरह से पूरा नहीं हो जाता, तब तक भुगतान जारी न किया जाए।

एडवरटाइजिंग
एडवरटाइजिंग

लोगों ने यह भी मांग उठाई है कि वार्ड नंबर 4 में हुए उद्घाटन से पहले संबंधित ठेकेदार द्वारा पूर्व में किए गए विकास कार्यों की भी जांच करवाई जाए, ताकि उन कार्यों की गुणवत्ता और निर्माण मानकों का सही आकलन किया जा सके। उनका कहना है कि यदि पहले किए गए कार्यों की भी समीक्षा होगी तो निर्माण कार्यों में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित हो सकेगी।

स्थानीय नागरिकों ने संबंधित विभाग और प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने तथा जांच पूरी होने तक संबंधित कार्यों के भुगतान पर रोक लगाने की मांग की है। उनका कहना है कि विकास कार्यों की गति के साथ-साथ उनकी गुणवत्ता भी उतनी ही महत्वपूर्ण है।
अब देखना होगा कि संबंधित विभाग और प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाते हैं तथा क्या ठेकेदार द्वारा किए गए वर्तमान और पूर्व विकास कार्यों की जांच करवाई जाती है या नहीं।

Related Articles

Back to top button