CRIMEजम्मूजम्मूजम्मू कश्मीरजम्मू/ राजौरीपुंछ/राजौरीपुंछ/राजौरी/जम्मू।पूंछप्रशासनराज्य

मेंढर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो नशा तस्कर गिरफ्तार अलग-अलग मामलों में 37 ग्राम चरस जैसी सामग्री बरामद, दो एफआईआर दर्ज

सबका जम्मू कश्मीर।
पुंछ, 8 जून: नशा मुक्त जम्मू-कश्मीर अभियान के तहत मेंढर पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से कुल 37 ग्राम चरस जैसी सामग्री बरामद की है।

एडवरटाइजिंग
एडवरटाइजिंग

पुलिस के अनुसार, न्यू जाबा ब्रिज मेंढर पर नाका जांच के दौरान एक संदिग्ध युवक को रोका गया। तलाशी लेने पर उसके पास से 25 ग्राम चरस जैसी सामग्री बरामद हुई। आरोपी की पहचान वासिद खान (24) निवासी गोहलाद, मेंढर के रूप में हुई। इस संबंध में थाना मेंढर में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
एक अन्य कार्रवाई में संगला मुस्तफा नगर क्षेत्र में पुलिस ने एक युवक को पकड़ा, जो नाका देखकर भागने की कोशिश कर रहा था। तलाशी के दौरान उसके पास से 12 ग्राम चरस जैसी सामग्री बरामद हुई। आरोपी की पहचान इंजमाम खान (19) निवासी गोहलाद के रूप में हुई। इस मामले में भी पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जिला पुलिस पुंछ ने कहा कि नशा तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही लोगों से नशामुक्त समाज बनाने में सहयोग की अपील की गई है।

Related Articles

Back to top button