जम्मूजम्मूजम्मू कश्मीरजम्मू/ राजौरीपुंछ/राजौरीपुंछ/राजौरी/जम्मू।पूंछप्रशासनराज्य

पुंछ की स्वास्थ्य सेवाओं की निदेशक ने की समीक्षा, स्वास्थ्य विभाग के कामकाज की सराहना

डॉ. पूनम सेठी ने कहा- कठिन परिस्थितियों के बावजूद बेहतर हो रही हैं स्वास्थ्य सुविधाएं

सबका जम्मू कश्मीर 
पुंछ, जम्मू (अनिल भारद्वाज )
निदेशक स्वास्थ्य सेवाएं जम्मू डॉ. पूनम सेठी ने सोमवार को जिला अस्पताल पुंछ में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की प्रगति का जायजा लिया और मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. परवेज अहमद खान के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की प्रशंसा की।
बैठक में विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं और कार्यक्रमों की समीक्षा की गई। सीएमओ डॉ. परवेज अहमद खान ने बताया कि जिले में ओपीडी, आईपीडी, टीबी मुक्त भारत अभियान, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम, आयुष्मान भारत योजना, गैर-संचारी रोगों की जांच, डायलिसिस सेवाओं और डिजिटल स्वास्थ्य सुविधाओं में अच्छा काम हुआ है।

एडवरटाइजिंग
एडवरटाइजिंग

उन्होंने बताया कि जिला अस्पताल और अन्य स्वास्थ्य संस्थानों में मरीजों को बेहतर इलाज और दवाइयों की सुविधा मिल रही है। टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत भी जिले में संतोषजनक प्रगति दर्ज की गई है।
डॉ. पूनम सेठी ने जिला अस्पताल पुंछ में डायलिसिस यूनिट के बेहतर संचालन की सराहना की और मेंढर, सुरनकोट तथा मंडी के अस्पतालों में भी जल्द डायलिसिस सुविधाएं शुरू करने के निर्देश दिए। उन्होंने डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं और इलेक्ट्रॉनिक मेडिकल रिकॉर्ड प्रणाली की प्रगति पर भी संतोष जताया।
निदेशक ने कहा कि कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद पुंछ में स्वास्थ्य सेवाओं में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। उन्होंने अधिकारियों को दूरदराज क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं को और मजबूत करने तथा मरीजों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
बैठक में जिला अस्पताल पुंछ के मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. मोहम्मद शफीक, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रूबी नाज़ भट्टी, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मोहम्मद आजम सहित स्वास्थ्य विभाग के कई अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button