एक्सक्लूसिव खबरेंकठुआकठुआचढ़वाल/दयालाचकजखबड़जम्मूजम्मूजम्मू कश्मीरजसरोटानगरीनगरीपल्ली मोड़बनीबसोहलीमढीनमहानपुरमहानपुररठुआ/मढ़ीनराज्यलखनपुर/कठुआहीरानगर/कठुआ

गुरु अर्जन देव जी के शहीदी गुरुपर्व पर 16 जून को होगा गुरमत समागम

सबका जम्मू कश्मीर

कठुआ,  गुरु अर्जन देव जी के शहीदी गुरुपर्व के अवसर पर जिला गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (डीजीपीसी) कठुआ द्वारा 16 जून को गुरुद्वारा सिंह सभा, मेन बाजार कठुआ में विशेष गुरमत समागम आयोजित किया जाएगा। इस संबंध में गुरुद्वारा सिंह सभा कठुआ में एक प्रेस वार्ता आयोजित की गई।

एडवरटाइजिंग
एडवरटाइजिंग

प्रेस वार्ता में बताया गया कि समागम सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक चलेगा। कार्यक्रम के दौरान दरबार साहिब अमृतसर से पहुंचे भाई बलविंदर सिंह हजूरी रागी गुरबाणी कीर्तन प्रस्तुत करेंगे, जबकि जालंधर से आए भाई रणजीत सिंह प्रचारक गुरु अर्जन देव जी की शहादत पर अपने विचार रखेंगे।

श्रद्धालुओं की सेवा के लिए प्रबंधन समिति की ओर से छबील भी लगाई जाएगी। डीजीपीसी कठुआ के सरदार परवीन सिंह और सरदार चरणजीत सिंह ने जिले की संगत से अधिक से अधिक संख्या में समागम में शामिल होने की अपील की है।

समागम के समापन पर अंतिम अरदास की जाएगी और इसके बाद सभी श्रद्धालुओं के लिए गुरु का लंगर वितरित किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button