प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्ष पूरे होने पर कार्यक्रम आयोजित, विकास कार्यों को बताया ऐतिहासिक :- किसान मोर्चा जिला सचिव कुलदीप कुमार

सबका जम्मू कश्मीर
हीरानगर/कठुआ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित “12 साल बेमिसाल” कार्यक्रम में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस दौरान केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों पर विस्तार से चर्चा की गई।
कार्यक्रम में विधायक विजय शर्मा, एसटी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष गनी, एसटी मोर्चा के प्रदेश महासचिव अली मोहम्मद चाची, मंडल अध्यक्ष मढ़ीन प्रदीप सिंह, किसान मोर्चा जिला सचिव कुलदीप कुमार, हरिया चक्क के पूर्व सरपंच दीवान सिंह बंटू, पूर्व सरपंच विक्रम सिंह, डीडीसी सदस्य करण कुमार अत्री सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

इस अवसर पर किसान मोर्चा जिला सचिव कुलदीप कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी के कार्यकाल के 12 वर्षों में देश में लगातार विकास हुआ है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ आज समाज के हर वर्ग तक पहुंच रहा है और आम लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है।
उन्होंने कहा कि सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि और बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य हुए हैं, जिससे देश विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने भी प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हुए विकास कार्यों की सराहना करते हुए सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने का संकल्प लिया।









