CRIMEएक्सक्लूसिव खबरेंकठुआकठुआखोख्यालचढ़वाल/दयालाचकजखबड़जम्मूजम्मूजम्मू कश्मीरजसरोटानगरीनगरीपल्ली मोड़प्रशासनबनीबसोहलीमढीनमहानपुरमहानपुररठुआ/मढ़ीनराज्यलखनपुर/कठुआहीरानगर/कठुआ

नशा तस्कर की 60 लाख की संपत्ति कुर्क, कठुआ पुलिस की बड़ी कार्रवाई

सबका जम्मू कश्मीर।
कठुआ, 13 जून: नशा मुक्त जम्मू-कश्मीर अभियान के तहत कठुआ पुलिस ने एक कुख्यात नशा तस्कर के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए उसकी करीब 60 लाख रुपये मूल्य की चल और अचल संपत्ति कुर्क कर ली है।
पुलिस के अनुसार, सुल्तान अहमद निवासी हरियाचक, तहसील मरहीन की एक मंजिला रिहायशी मकान और महिंद्रा बोलेरो गुड्स कैरियर को एनडीपीएस एक्ट के तहत जब्त किया गया है। जांच में सामने आया कि यह संपत्ति नशीले पदार्थों की तस्करी से कमाए गए पैसे से बनाई गई थी।

एडवरटाइजिंग
एडवरटाइजिंग

यह कार्रवाई एसएसपी कठुआ मोहिता शर्मा के निर्देश पर की गई। राजस्व विभाग और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों की मौजूदगी में पुलिस टीम ने संपत्ति को औपचारिक रूप से कुर्क किया।
कठुआ पुलिस ने कहा कि जिले में नशा तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और अवैध कमाई से बनाई गई संपत्तियों पर भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस कार्रवाई का स्वागत किया है। पुलिस ने आम जनता से नशा तस्करी से जुड़ी किसी भी जानकारी को 112 या 9858034100 पर साझा करने की अपील की है।

Related Articles

Back to top button