14 जून को हीरानगर समेत कई इलाकों में रहेगी बिजली बंद

सबका जम्मू कश्मीर
जम्मू, जम्मू पावर डिस्ट्रीब्यूशन कॉरपोरेशन लिमिटेड (JPDCL) ने विभिन्न बिजली लाइनों और उपकरणों के रखरखाव कार्य के चलते 13 और 14 जून को कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बंद रहने की सूचना जारी की है।
विभाग के अनुसार 14 जून को हीरानगर शहर, जंडी, बस्सी जम्वाल, बोबिया, मथेरा चक्क तथा आसपास के क्षेत्रों में सुबह 6 बजे से दोपहर 12 बजे तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। इसके अलावा जानीपुर, न्यू प्लॉट, रघुनाथ बाजार, कनक मंडी, मंडा, सरवाल और करण नगर के कुछ हिस्सों में सुबह 6 बजे से 10 बजे तक बिजली बंद रहेगी।

इसी प्रकार कालूचक, रत्नुचक, सुहागपुर, अरनिया, चक शेरा, त्रेवा, जबोवाल और कोटली क्षेत्रों में भी निर्धारित समय के दौरान बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
विभाग ने बताया कि यह शटडाउन बिजली लाइनों के रखरखाव, केबल क्रॉसिंग, कंडक्टर स्ट्रिंगिंग तथा अन्य तकनीकी कार्यों के लिए किया जा रहा है। मौसम और सुरक्षा मानकों के अनुसार कार्य पूरा होने के बाद बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
JPDCL ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए आवश्यक कार्य पहले से निपटाने की सलाह दी है।









