एक्सक्लूसिव खबरेंकठुआकठुआखोख्यालचढ़वाल/दयालाचकजखबड़जम्मूजम्मूजम्मू कश्मीरजसरोटानगरीनगरीपल्ली मोड़बनीबसोहलीमढीनमहानपुरमहानपुररठुआ/मढ़ीनराजनीतिराज्यलखनपुर/कठुआहीरानगर/कठुआ

नगरी चौकी प्रभारी का गौ रक्षा दल ने किया स्वागत, गौ तस्करी रोकने की मांग उठाई

सबका जम्मू कश्मीर।
नगरी/कठुआ गौ रक्षा दल के नगरी प्रधान योगेश्वर सिंह ने अपने साथियों के साथ नगरी चौकी प्रभारी से मुलाकात कर उनका स्वागत किया और उन्हें गुलदस्ता भेंट किया। इस अवसर पर गौ रक्षा दल के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।

एडवरटाइजिंग
एडवरटाइजिंग

सबका जम्मू कश्मीर से बातचीत करते हुए गौ रक्षा दल के नगरी प्रधान योगेश्वर सिंह ने कहा कि संगठन लंबे समय से गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने के लिए प्रयास कर रहा है। उन्होंने कहा कि गौ तस्करी करने वालों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
योगेश्वर सिंह ने कहा कि गौ माता हमारे लिए पूजनीय हैं और हम उनकी रक्षा के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे। उन्होंने बताया कि इसी उद्देश्य से उन्होंने नगरी चौकी प्रभारी से मुलाकात कर क्षेत्र में गौ तस्करी जैसी गतिविधियों पर सख्ती से नजर रखने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का अनुरोध किया।
उन्होंने विश्वास जताया कि पुलिस और समाज के सहयोग से क्षेत्र में गौ तस्करी पर प्रभावी रोक लगाई जा सकेगी और गौ संरक्षण को और मजबूती मिलेगी।

Related Articles

Back to top button