छनरोडिया रेलवे स्टेशन में सीमेंट उतारने का विरोध, तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
सबका जम्मू कश्मीर।
मढ़ीन छनरोडिया रेलवे स्टेशन पर सीमेंट रैक उतारने के विरोध में असर (Agitation Committee Against Cement Rack) ने मंगलवार को तहसीलदार मढ़ीन लेख राज को एक ज्ञापन सौंपा। समिति ने ज्ञापन के माध्यम से क्षेत्र में हो रही परेशानियों और संभावित नुकसान की ओर प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया।
sabka jammu kashmir 20 dec 2025.qxd_2
मीडिया से बातचीत करते हुए समिति की ओर से सुखदेव सिंह ने बताया कि इस मुद्दे को लेकर समिति की एक टीम जल्द ही जम्मू डिवीजन के DRM (Divisional Railway Manager) से मुलाकात करेगी, ताकि समस्या का समाधान निकाला जा सके।

समिति ने इस मामले में माननीय प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) में केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह से भी हस्तक्षेप की अपील की है। समिति का कहना है कि सीमेंट उतारने से क्षेत्र में पर्यावरण, यातायात और स्थानीय लोगों की दिनचर्या पर बुरा असर पड़ रहा है, जिसे देखते हुए इस निर्णय पर पुनर्विचार किया जाना चाहिए।









