अनुज श्रीवास्तव/रंजीत सिन्हा
बिहार/पटना। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की बैठक सह सम्मान समारोह पीरमुहानी स्थित कार्यालय में शनिवार की शाम हुई जिसमें संगठन के बिहार प्रदेश अध्यक्ष राजीव रंजन सिन्हा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर उन्हें सम्मानित किया गया। साथ ही बिहार प्रदेश के उन सभी पदाधिकारियों को भी सम्मानित किया गया जिन्हें राष्ट्रीय स्तर पर पदाधिकारी मनोनीत किया गया है। बैठक की अध्यक्षता कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार ने की जबकि संचालन बिहार प्रदेश के महामंत्री राकेश कुमार सिन्हा ने किया ।
इस मौके पर राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष राजीव रंजन सिन्हा ने कहा कि उन्होंने प्रदेश के पदाधिकारी को जोड़ने का काम किया और उन्हें प्रतिष्ठा दिलाने का काम किया। प्रदेश के सभी जिलों का दौरा कर संगठन को मजबूत बनाने का काम किया है और नई जिम्मेदारियां मिलने के बाद भी वह राष्ट्रीय स्तर पर संगठन को मजबूत करेंगे । जिन पांच राज्यों बिहार, झारखंड,बंगाल,असम व ओडिशा की जिम्मेदारी मिली है उन राज्यों का दौरा भी करके वहां भी संगठन को मजबूत बनाने का प्रयास करेंगे । हम उन सभी पांच राज्यों का दौरा शीघ्र करेंगे । जब तक प्रदेश में राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा प्रदेश की जिम्मेदारी किसी को नहीं मिलती तब तक उन्हें प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी का भी निर्वहन करना है।
महासभा की ओर से सम्मानित होने वाले राष्ट्रीय पदाधिकारी में वरीय राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बने मनहर कृष्णा अतुल, प्रचार प्रसार के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने सुनील कुमार सिन्हा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनिल कुमार सिनहा व श्रीमती माया श्रीवास्तव, राष्ट्रीय संयुक्त महामंत्री बने विनय कुमार सिन्हा, राष्ट्रीय संगठन मंत्री बनाए गए राजेश कुमार कंठ, मुकेश कुमार, विजय शंकर और राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य बनाए गए श्रीमती नवनीत कुमारी, अमरेश प्रसाद, हाजीपुर से विजय कुमार, आदित्य नारायण अम्बष्ठा, हाजीपुर से राजेश कुमार रतन भी शामिल थे।
इस मौके पर उपस्थित अभाकाम के कोषाध्यक्ष अजय कुमार मंटू, महिला अध्यक्ष सुषमा सिन्हा, युवा अध्यक्ष अभिषेक आनंद, अधिवक्ता नीलिमा सिन्हा, अमिताभ ऋतुराज, अनिल कुमार सिन्हा, रवि कुमार, देवराज आदि ने अपने अपने उदगार व्यक्त किए ।