
सबका जम्मू कश्मीर
कठुआ, 17 सितम्बर 2025:
पर्यावरण संरक्षण और जलवायु परिवर्तन से निपटने के उद्देश्य से गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज फॉर वीमेन कठुआ के हरियाली इको क्लब और पर्यावरण विज्ञान विभाग ने कॉलेज परिसर में पौधारोपण अभियान का आयोजन किया।

अभियान का आयोजन प्राचार्य प्रो. सावी बहल के मार्गदर्शन में तथा क्लब की संयोजक डॉ. दीप्तिशिखा शर्मा के नेतृत्व में किया गया।

इस दौरान 60 छात्राओं ने औषधीय और सजावटी पौधे दान कर लगाए।
sabka jammu kashmir SEPT 13 2025.qxd_2
संकाय सदस्यों व इको क्लब से जुड़े प्रो. यशपाल, डॉ. रेनू, प्रो. करम चंद, डॉ. पूनम सांब्याल, डॉ. मनोत, डॉ. रजनीश शर्मा, डॉ. सतीश शर्मा और प्रो. संजीव जम्वाल ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई और छात्राओं को लगाए गए पौधों की देखभाल का संकल्प दिलाया।

प्राचार्य प्रो. सावी बहल ने युवाओं की पर्यावरण संरक्षण में भूमिका पर बल देते हुए कहा कि पौधारोपण अभियान हरित आवरण बढ़ाने के साथ-साथ जलवायु परिवर्तन से निपटने में भी सहायक हैं।
कार्यक्रम का समापन छात्राओं व शिक्षकों द्वारा पर्यावरणीय स्थिरता के लिए सतत योगदान देने और लगाए गए पौधों को संरक्षित करने की शपथ के साथ हुआ।










