बिहारबेतिया

कड़ाके की ठंड व शीतलहर का प्रकोप जारी रहने तक राहत और बचाव के लिए जलाते रहें अलाव:गरिमा

अनुज श्रीवास्तव/संजय राव
बिहार/बेतिया। समस्त नगर निगम क्षेत्र में चिन्हित सार्वजनिक महत्व के स्टेशन चौक, सुप्रिया सिनेमा चौक, छावनी गुमटी बस पड़ाव, उत्तर द्वारदेवी चौक, जमादार टोला चौक इत्यादि दर्जनों को लेकर चिन्हित स्थानों पर नगर निगम प्रशासन की ओर से अलाव जलाने का कार्य जारी है। शुक्रवार को नगर निगम महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने अलाव व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि कड़ाके की ठंड और शीतलहर के प्रकोप राहगीरों व जरूरतमंदों का बचाव बहुत जरूरी है।

 

शीतलहर का प्रकोप जारी रहने तक साधनहीन असहाय और लाचार लोगों को राहत मुहैया कराने में नगर निगम प्रशासन प्रतिकूल मौसम जारी रहने तक राहत और सहायता के कार्यों में मुस्तैद रहेगा। महापौर श्रीमती सिकारिया ने बताया कि ठंड और शीतलहर का प्रकोप जारी रहने तक नगर निगम प्रशासन की ओर से सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलाने की व्यवस्था लगातार तत्काल प्रभाव से जलाते रहने के निर्देश उन्होंने दिया है।

Related Articles

Back to top button