खगौलबिहार

खगौल में पूजित अक्षत वितरण कार्यक्रम का आयोजन

अनुज श्रीवास्तव/रंजीत सिन्हा
बिहार/खगौल। खगौल नगर मंडल में पूजित अक्षत वितरण कार्यक्रम भाजपा नगर मंडल के अध्यक्ष अमन कुमार चन्दवंशी के नेतृत्व में किया गया। वहीं मंडल के सभी पदाधिकारियों एवं शक्ति केंद्र प्रमुख की एक बैठक हुई। जिसमें खगौल नगर मंडल के सभी शक्ति केंद्र पर बुथ कमिटी का बैठक करने का निर्णय लिया गया।

इसके बाद अयोध्या धाम श्री राम लाल प्राण प्रतिष्ठा निर्मित पूजित अक्षत और निमंत्रण पत्र वितरण खगौल नगर परिषद वार्ड नंबर 18,19,20,21,26 में घर-घर पहुंचाने का कार्य किया गया। इस कार्यक्रम में शशि रंजन दानापुर विधानसभा विस्तारक,आलोक रंजन विधानसभा सभा प्रभारी, राजेश कुमार के साथ मंडल के कार्यकता सरोज चन्दवंशी,ऋषि राज, कैलाश प्रसाद,अजय शर्मा, अजनीश प्रभाकर, रविन्द्र कुमार सिन्हा,विजय नन्द पाल, सरोज उपाध्याय, प्रशांत कुमार, महिला मोर्चा अध्यक्ष जुली साहा,सूरज कुमार, उमेश प्रसाद,पप्पू गुप्ता आदि उपस्थित थे। वही देवी स्थान बड़ी खगौल से अयोध्या धाम से आए पूजित अक्षत के साथ निमंत्रण पत्र का वितरण किया गया।

Related Articles

Back to top button