अनुज श्रीवास्तव/रंजीत सिन्हा
बिहार/दानापुर। शुक्रवार, 05 जनवरी 2024 को ईस्ट सेंट्रल रेलवे मेन्स कांग्रेस, दानापुर मंडल द्वारा यूनियन कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें सैकड़ों रेलकर्मियों ने भाग लिया। इस मौके पर ईस्ट सेंट्रल रेलवे मेन्स कांग्रेस के जोनल अध्यक्ष बी पी सिंह, जोनल संयुक्त महासचिव यू एस सिन्हा, सहायक महासचिव चंदेश्वर राय, दानापुर अध्यक्ष अमित कुमार सिंह, शाखा सचिव सुनील कुमार, पटना शाखा अध्यक्ष जंगबहादुर यादव, किशोर कुमार सिंह, उपाध्यक्ष अविनाश कुमार संयुक्त सचिव ए के राय, बलराज सहनी एवंं अन्य पदाधिकारी धीरज , जितेंद्र, धर्म कुमार, अमित कुमार, मो० रौशन उपस्थित रहे।
इस कार्यक्रम में सैकड़ों रेलकर्मियों ने ईस्ट सेंट्रल रेलवे मेन्स कांग्रेस का सदस्यता ग्रहण किया। इस मौके पर जोनल अध्यक्ष बी पी सिंह ने सदस्यता ग्रहण करने वाले रेलकर्मियों को मंच से बधाई के साथ साथ नव वर्ष की शुभकामनाएं दिया। सभी रेलकर्मियों ने ईस्ट सेंट्रल रेलवे मेन्स कांग्रेस के साथ कंधा में कंधा मिलाकर चलने का आश्वासन दिया।