अनुज श्रीवास्तव/रंजीत सिन्हा
बिहार/खगौल। छठ पूजा बिहार का सबसे मुख्य पर्व है।साल में दो बार मनाये जाने वाले इस महापर्व में श्रद्धा के साथ साथ स्वच्छता का भी ख्याल रखा जाता है।कार्तिक छठ पूजा की तरह ही चैती छठ पूजा भी बहुत धूम धाम से मनाए जाने की परंपरा है। सोमवार को नगर परिषद की अध्यक्ष सुजीत कुमार कार्यपालक पदाधिकारी कन्हैया कुमार ने छठ पर्व के पूर्व लख घाट एवं बड़ी खगौल चक्रदाहा स्थित छठ घाट की साफ सफाई, बैरिकेटिंग, समुचित रौशनी की व्यवस्था आदि कार्यों का निरीक्षण करआवश्यक दिशा निर्देश दिया।
नगर अध्यक्ष सुजीत कुमार ने बताया कि नहर में जमे गंदे पानी,खर पतवार एवं गाद को निकाला जा रहा है। इसके बाद नहर में दो जगहों पर अस्थाई बांध बांधकर पंपसेट द्वारा बदलपुरा स्थित जलमीनार के पानी को चार फीट तक नहर में भरा जाएगा। इसके साथ ही घाट पर रौशनी एवं पेयजल की समुचित व्यवस्था रहेगी।
दरअसल छठ के महीने में नहर का पानी बिलकुल सूख जाता है। इसके चलते नहर में पानी और कार्य,चेंजिंग रूम एवं निरीक्षण केन्द्र बनाने का कार्य नगर परिषद की ओर से किया जाना है।
नगर अध्यक्ष सुजीत कुमार द्वारा खगौल नगर वासियों से अपील किया गया कि यह सभी पावन कार्य आमजनों के सहयोग से ही बेहतर हो सकेगा, इसके लिए सभी से सहयोग अपेक्षित है, सभी लोग इस महान पर्व को स्वच्छ तरीके से सौहार्दपूर्ण मनाएं। वहीं सामाजिक कार्यकर्ता चंदू प्रिन्स ने बताया कि नहाय खाय से छठ पर्व प्रारंभ हो रहा है। जिसका सुबह के अर्घ्य के साथ समापन होगा।
खगौल घाट एवं चक्रधाहा घाट पर साफ साफ सफाई की व्यवस्था सफाई निरीक्षक अंबिका प्रसाद के द्वारा की गई है घाट पर सभी उपस्थित सभी लोग नगर परिषद के कार्य से काफी खुश दिखे।
मौके पर नगर परिषद की टीम के साथ नगर परिषद अध्यक्ष सुजीत कुमार, पूर्व नगर उपाध्यक्ष सुनील कुमार, वार्ड पार्षद प्रशांत कुमार सिंह उर्फ डब्लू, अजय कुमार यादव, वार्ड पार्षद पिंटू कुमार, अंशु कुमार,सामाजिक कार्यकर्ता चंदू प्रिन्स सहित छठ के सभी कार्य में लग रहे ।