एक्सक्लूसिव खबरेंकठुआकठुआखोख्यालचढ़वाल/दयालाचकजखबड़जम्मूजम्मूजम्मू कश्मीरजसरोटानगरीनगरीपल्ली मोड़प्रशासनबनीबसोहलीमढीनमहानपुरमहानपुररठुआ/मढ़ीनराज्यलखनपुर/कठुआहीरानगर/कठुआ
जनगणना 2027:
डीसी कठुआ ने लोगों से की सहयोग की अपील, 17 मई से शुरू होगी ऑनलाइन सेल्फ-एन्यूमरेशन प्रक्रिया

सबका जम्मू कश्मीर
कठुआ, 8 मई: उपायुक्त कठुआ Rajesh Sharma ने जनगणना 2027 को लेकर मीडिया ब्रीफिंग आयोजित की। इस दौरान उन्होंने लोगों से जनगणना प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी करने की अपील की, ताकि सही और सुचारु आंकड़ा संग्रह सुनिश्चित किया जा सके।
डीसी ने बताया कि नागरिक 17 मई से 31 मई 2026 तक जनगणना पोर्टल पर ऑनलाइन सेल्फ-एन्यूमरेशन कर सकते हैं। इसके बाद 1 जून 2026 से जनगणना टीमें घर-घर जाकर जानकारी का सत्यापन करेंगी।
उन्होंने लोगों से सही जानकारी देने और किसी भी प्रकार की ठगी से सावधान रहने की अपील की। डीसी ने स्पष्ट किया कि जनगणना के दौरान कोई भी अधिकारी ओटीपी नहीं मांगेगा।









