CRIMEएक्सक्लूसिव खबरेंकठुआकठुआखोख्यालचढ़वाल/दयालाचकजखबड़जम्मूजम्मूजम्मू कश्मीरजसरोटानगरीनगरीपल्ली मोड़बनीबसोहलीमहानपुरमहानपुररठुआ/मढ़ीनराज्यलखनपुर/कठुआहीरानगर/कठुआ
24 घंटे में अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझी, आरोपी गिरफ्तार प्रेम संबंध को लेकर हुआ विवाद, क्रिकेट बैट से हमला कर युवक की हत्या

सबका जम्मू कश्मीर
कठुआ, 08 मई : जम्मू व कश्मीर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए 24 घंटे के भीतर एक ब्लाइंड मर्डर केस को सुलझा लिया है। पुलिस ने हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और वारदात में इस्तेमाल क्रिकेट बैट व मृतक का आईफोन भी बरामद कर लिया है। यह कार्रवाई एसएसपी कठुआ मोहिता शर्मा के निर्देशन में की गई।
पुलिस के अनुसार 6 मई को थाना कठुआ को सूचना मिली थी कि वार्ड नंबर 10 कठुआ निवासी नकुल सिंह (18) और उसका छोटा भाई निखिल सिंह (16) अपने घर में गंभीर हालत में पड़े हैं। दोनों को तुरंत जीएमसी कठुआ पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने नकुल सिंह को मृत घोषित कर दिया, जबकि निखिल सिंह की हालत गंभीर होने पर उसे एम्स विजयपुर जम्मू रेफर किया गया।
मामले में थाना कठुआ में एफआईआर नंबर 230/2026 दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस और एफएसएल टीम ने मौके से सबूत जुटाए। जांच के दौरान पता चला कि मृतक का आईफोन गायब है।
तकनीकी जांच और पूछताछ के बाद पुलिस ने वार्ड नंबर 09 कठुआ निवासी पार्थ वर्मा उर्फ सुमित को गिरफ्तार किया। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि प्रेम संबंध को लेकर उसका नकुल सिंह के साथ झगड़ा हुआ था। गुस्से में उसने कमरे में पड़ा क्रिकेट बैट उठाकर नकुल सिंह के सिर पर हमला कर दिया।
इसी दौरान नकुल का छोटा भाई निखिल घर पहुंच गया। पकड़े जाने के डर से आरोपी ने उस पर भी बैट से हमला किया और मौके से फरार हो गया। आरोपी मृतक का आईफोन भी अपने साथ ले गया था, जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया है।
शाम को जब दोनों की मां ज्योति देवी घर पहुंचीं तो उन्होंने अपने बेटों को खून से लथपथ हालत में देखा। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।









