CRIMEएक्सक्लूसिव खबरेंकठुआकठुआखोख्यालचढ़वाल/दयालाचकजखबड़जम्मूजम्मूजम्मू कश्मीरजसरोटानगरीनगरीपल्ली मोड़प्रशासनबनीबसोहलीमढीनमहानपुरमहानपुररठुआ/मढ़ीनराज्यलखनपुर/कठुआहीरानगर/कठुआ
जंगी चक्क में चिट्टा सहित युवक गिरफ्तार, 5.71 ग्राम हेरोइन बरामद

सबका जम्मू कश्मीर
कठुआ, 08 मई: जम्मू-कश्मीर पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ अभियान जारी रखते हुए हीरानगर के जंगी चक्क इलाके में एक युवक को चिट्टा सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 5.71 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) जैसा नशीला पदार्थ बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार थाना हीरानगर की टीम ने जंगी चक्क लिंक रोड पर नियमित नाका लगाया हुआ था। जांच के दौरान एक युवक संदिग्ध हालत में आता दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रोककर तलाशी ली, जिसमें उसके पास से नशीला पदार्थ बरामद हुआ।
गिरफ्तार युवक की पहचान रंजा पुत्र नशर दीन निवासी सुनखाल तहसील डिंगा अंब हाल निवासी जंगी चक्क, हीरानगर के रूप में हुई है।
इस मामले में थाना हीरानगर में एफआईआर नंबर 51/2026 दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और नशे के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है।
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने लोगों से अपील की है कि नशे के खिलाफ अभियान में पुलिस का सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।





epaper.sabkajammukashmir.in//www.sabkajammukashmir.com



