राँजड़ी जम्मू में सत्संग:
सद्गुरु मधुपरमहंस जी महाराज ने मन पर नियंत्रण और सत्संग की महत्ता बताई

सबका जम्मू कश्मीर
जम्मू/राँजड़ी। श्री मधुपरमहंस जी महाराज ने राँजड़ी में आयोजित सत्संग कार्यक्रम में श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि पूरा संसार मन के जाल में उलझा हुआ है और मनुष्य का सबसे बड़ा वैरी उसका मन ही है।
sabka jammu kashmir 9 may 2026.qxd_1-Copy
उन्होंने कहा कि इंसान ध्यान और सुमिरन करना चाहता है, लेकिन मन उसे भटका देता है। बिना नाम और सत्संग के मन पर नियंत्रण पाना कठिन है। उन्होंने बताया कि आत्मा अमर है जबकि संसार नश्वर है, फिर भी लोग मोह-माया में फंसे हुए हैं।
सद्गुरु ने कहा कि आज इंसान शांति की तलाश में भटक रहा है, जबकि सभी धार्मिक ग्रंथों में मानव जीवन को मोक्ष प्राप्ति का अवसर बताया गया है। उन्होंने कहा कि सत्संग से ही इंसान सही मार्ग पर चल सकता है।
उन्होंने यह भी कहा कि समाज में बढ़ रहे अपराध और गलत कार्य मन के प्रभाव के कारण हो रहे हैं। इसलिए मनुष्य को आत्मिक ज्ञान और सत्संग से जुड़ना चाहिए।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।









