
सबका जम्मू कश्मीर
कठुआ, 23 अप्रैल: राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET)-2026 के सफल आयोजन को लेकर उपायुक्त कठुआ राजेश शर्मा की अध्यक्षता में डीसी कार्यालय परिसर में बैठक आयोजित की गई।
बैठक में 3 मई 2026 को होने वाली परीक्षा के लिए सभी तैयारियों की समीक्षा की गई। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा, स्टाफ तैनाती, बैठने की व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी और परीक्षा सामग्री की सुरक्षा पर चर्चा हुई।
अधिकारियों ने बताया कि जिले में दो परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज (बॉयज) कठुआ में 600 और आर्मी पब्लिक स्कूल जंगलोटे में 566 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे।
डीडीसी कठुआ ने जारी की विकास कार्यों की चित्रमय पुस्तक
डीसी ने सभी विभागों को निर्देश दिए कि परीक्षा निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से करवाई जाए। उन्होंने कहा कि अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो और सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।
बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त विश्वजीत सिंह, डीएसपी रविंदर सिंह और अन्य अधिकारी मौजूद रहे।









