कठुआकठुआखोख्यालचढ़वाल/दयालाचकजखबड़जम्मूजम्मूजम्मू कश्मीरजसरोटानगरीनगरीपल्ली मोड़प्रशासनबनीबसोहलीमढीनमहानपुरमहानपुररठुआ/मढ़ीनराज्यलखनपुर/कठुआहीरानगर/कठुआ

कठुआ में आज रात 8:30 बजे सिविल डिफेंस एयर रेड और ब्लैकआउट मॉक ड्रिल, प्रशासन ने लोगों से न घबराने की अपील की

सबका जम्मू कश्मीर 

कठुआ, 23 अप्रैल: जिला प्रशासन कठुआ द्वारा आज रात 8:30 बजे पूरे जिले में सिविल डिफेंस एयर रेड एवं ब्लैकआउट मॉक ड्रिल आयोजित की जाएगी। इस अभ्यास का उद्देश्य आपातकालीन परिस्थितियों में प्रशासन और संबंधित विभागों की तैयारियों को परखना तथा प्रतिक्रिया क्षमता को मजबूत करना है।

यह मॉक ड्रिल गृह मंत्रालय, भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के तहत आयोजित की जा रही है, जो हर वर्ष अप्रैल और नवंबर माह में इस प्रकार के अभ्यास करवाता है।
उपायुक्त कठुआ राजेश शर्मा ने आम जनता से अपील की है कि ड्रिल के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और घबराएं नहीं। उन्होंने कहा कि लोग प्रशासन का सहयोग करें ताकि यह अभ्यास सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।
जिला प्रशासन ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि मॉक ड्रिल निर्धारित मानकों और कार्ययोजना के अनुसार सख्ती से करवाई जाए।

Related Articles

Back to top button