कठुआकठुआचढ़वाल/दयालाचकजखबड़जम्मूजम्मूजम्मू कश्मीरजसरोटानगरीमढीनरठुआ/मढ़ीनराजनीतिराज्यहीरानगर/कठुआ

राठुआ में भीम आर्मी की बैठक संपन्न, करण कुमार बने हीरानगर तहसील अध्यक्ष

सबका जम्मू कश्मीर 

हीरानगर, रविवार: गाँव राठुआ, तहसील हीरानगर में रविवार को भीम आर्मी की एक महत्वपूर्ण बैठक सफलतापूर्वक आयोजित की गई। बैठक में संगठन को मजबूत करने और नए पदाधिकारियों की नियुक्ति को लेकर चर्चा की गई।

बैठक में सर्वसम्मति से करण कुमार को हीरानगर तहसील अध्यक्ष नियुक्त किया गया। इसके साथ ही विकास अंग्राल को भीम आर्मी जिला कठुआ यूथ अध्यक्ष तथा तरुण वड़गाल को जिला कठुआ का मीडिया इंचार्ज बनाया गया।
इस अवसर पर भीम आर्मी भारत एकता मिशन के जिला अध्यक्ष राकेश कुमार, एडवोकेट दिशांत कुमार तथा प्रदेश अध्यक्ष पवन कुमार लोनी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
बैठक में बड़ी संख्या में गाँव राठुआ के जागरूक साथियों और ग्रामवासियों ने भाग लिया। सभी ने संगठन को और मजबूत बनाने का संकल्प लिया।
अंत में बैठक का सफलतापूर्वक समापन किया गया।

Related Articles

Back to top button