
सबका जम्मू कश्मीर
कठुआ, 23 दिसंबर: ब्लॉक कीरियां गंड्याल के पंचायत घर जंडोर में मंगलवार को एचएडीपी एवं अन्य सरकारी योजनाओं को लेकर एक जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया।

यह कार्यशाला उद्यानिकी विभाग (प्लानिंग एवं मार्केटिंग), कठुआ द्वारा किसानों, स्वयं सहायता समूह (SHG) सदस्यों और किसान उत्पादक संगठनों (FPOs) के लिए आयोजित की गई।
sabka jammu kashmir 20 dec 2025.qxd_2
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसान और एसएचजी सदस्य शामिल हुए। इसके अलावा कृषि विभाग, जेकेईडीआई, आरएसईटीआई, भेड़ पालन विभाग, जम्मू-कश्मीर बैंक तथा संबंधित बीडीओ कार्यालय के अधिकारी भी उपस्थित रहे। पंचायत के पीआरआई सदस्यों ने भी कार्यक्रम में भाग लिया।

कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य किसानों और ग्रामीण उद्यमियों को एचएडीपी व अन्य योजनाओं की जानकारी देना, वित्तीय सहायता, क्षमता निर्माण और सहयोग सेवाओं के माध्यम से उनकी आय बढ़ाने के अवसरों से अवगत कराना रहा।

एरिया मार्केटिंग अधिकारी कठुआ और विभागीय अधिकारियों ने योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी और प्रतिभागियों को इन योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान आपसी संवाद और अनुभव साझा किए गए, जिससे योजनाओं को क्षेत्र में आजीविका का स्थायी साधन बनाने पर चर्चा हुई।









