उ.प्रगाजीपुर

75वें गणतंत्र दिवस पर गाज़ीपुर पुलिस के कई अधिकारी एवं कर्मचारी हुए सम्मानित,थानाध्यक्ष नंदगंज को मिला वीरता पदक एवं प्रशस्ति पत्र

अनुज श्रीवास्तव/अवनीश सिंह
उ.प्र./गाजीपुर। गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर जिलाधिकारी गाजीपुर तथा पुलिस अधीक्षक गाजीपुर के द्वारा जनपद के कुल 59 पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया गया। इस सम्मान के क्रम में उन्हें पदक एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।थानाध्यक्ष नंदगंज प्रमोद कुमार सिंह को वीरता पदक एवं प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया।बता दें की 3 जुलाई 2020 को कानपुर जिले में बिकरु कांड हुआ था जिसमें आठ पुलिसकर्मी शहीद हो गए थे।इस कांड में अपराधियों और पुलिस से कई बार मुठभेड़ हुआ जिसमें डिप्टी एसपी समेत 8 पुलिसकर्मी शहीद हुए।बाद में इन अपराधियों को भी ठिकाने लगाया गया।

इस विकरु कांड में सराहनीय कार्य करने की वजह से इन्हें वीरता पदक एवं प्रशस्ति पत्र दिया गया। थाना सादात को भारत सरकार के गृह मंत्रालय की तरफ से प्रदेश में सर्वश्रेष्ठ थाने के सम्मान से सम्मानित किया गया। पूरे देश में प्रत्येक प्रदेश से एक-एक खाने को सर्वश्रेष्ठ थाने का सम्मान दिया गया था।जिसमें उत्तर प्रदेश से सादात थाने को चुना गया।

इसके फलस्वरूप सादात थानाध्यक्ष आलोक कुमार त्रिपाठी को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।पुलिस लाइन में नियुक्त धीरेंद्र कुमार यादव, रामाशंकर यादव,भूपेंद्र सिंह को उत्कृष्ट सेवा पदक, थानाध्यक्ष खानपुर प्रवीण कुमार, भरत कुमार गौतम प्रभारी मॉनिटरिंग सेल,उप निरीक्षक नरेंद्र कुमार दुबे कार्यालय अपर पुलिस अधीक्षक नगर गाजीपुर को सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह से सम्मानित किया गया।इसके अतिरिक्त वर्ष 2023 में उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य हेतु अन्य 37 पुलिस कर्मचारियों को भी सम्मानित किया गया।

Related Articles

Back to top button