गांव महोगला में मुफ्त चिकित्सा शिविर का आयोजन, ग्रामीणों को मिली स्वास्थ्य सेवाएं

सबका जम्मू कश्मीर
राजौरी, अनिल भारद्वाज ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए जिला राजौरी के अंतर्गत गांव महोगला में एक मुफ्त चिकित्सा शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्देश्य ग्रामीणों को आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना तथा सामान्य बीमारियों की रोकथाम एवं उपचार पर विशेष ध्यान देना रहा।

ब्लॉक मेडिकल आफिसर कालाकोट डा. इकवाल मालिक की रेखदेख में आयोजित चिकित्सा शिविर में अनुभवी चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों की टीम ने दिनभर मरीजों की जांच, स्वास्थ्य परीक्षण और परामर्श सेवाएं प्रदान कीं। शिविर के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने लाभ उठाया।
sabka jammu kashmir 27 dec 2025.qxd_3
शिविर में सामान्य स्वास्थ्य जांच, बच्चे , बुजुर्गों को सर्दी के मौसम से बचाव, रक्तचाप एवं मधुमेह की जांच, प्राथमिक जांच एवं परामर्श, मुफ़्त दवाई दी गई इसके साथ ही ग्रामीणों को स्वच्छता, स्वस्थ जीवनशैली और रोगों से बचाव संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी भी दी गई।
5 दिवसीय कार्य सप्ताह की मांग को लेकर बैंक कर्मचारियों का प्रदर्शन
ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए ऐसे शिविरों के नियमित आयोजन की मांग की।









