अनुज श्रीवास्तव/रंजीत सिन्हा
बिहार/पुनपुन। 13 फरवरी को नारी गुंजन द्वारा जिला प्रशासन के सौजन्य एवं महिला विकास निगम के सहयोग से सरोजिनी नायडू के जन्मदिन के अवसर पर राष्ट्रीय महिला दिवस समारोह का आयोजन महादलित टोले में किया गया। सरोजिनी नायडू एक प्रतिभाशाली राष्ट्रीय नेता, एक स्वतंत्रता सेनानी और एक प्रसिद्ध कवयित्री थीं। उन्होंने आम महिलाओं को स्वतंत्रता आंदोलन में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। उनका मानना था कि यदि पुरुष देश की शान हैं तो महिला उस देश की नीव है। उनके कार्यों और महिलाओं के अधिकारों के लिए उनकी भूमिका को देखते हुए 13 फरवरी 2014 को भारत में राष्ट्रीय महिला दिवस मनाने की शुरुआत की गई।
इस अवसर पर श्रीमती बंदना प्रेयषी, प्रबंध निदेशक, महिला बाल विकास निगम बिहार मुख्य अतिथि थीं। दीप प्रज्ज्वलन के साथ कार्यक्रम को प्रारम्भ किया गया। नारी गुंजन, प्रेरणा छात्रावास की छात्राओं द्वारा स्वागत गान प्रस्तुत किया गया। साथ ही छात्राओं द्वारा रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया, जिसमें छात्राओं का योगा डांस एवं मार्शल आर्ट का प्रदर्शन विशेष आकर्षण रहा। पुरैनिया के आस-पास के महादलित टोलों के 500 से अधिक महिलाओं ने इस समारोह में भाग लिया। इन महिलाओं के लिए कई प्रकार के खेलों का आयोजन किया गया जिसमें विजेताओं को पुरस्कृत भी किया गया। सभी अतिथियों द्वारा महिलाओं के जज्बे को सलाम किया गया क्योंकि विषम मौसम के बावजूद वे समारोह में भाग लीं एवं उनका उत्साह कम होने का नाम नहीं ले रहा था।
सभी आगन्तुको द्वारा नारी गुंजन के कार्यों की सराहना की गई।