आजमगढ़आजमगढ़उ.प्र

धनिया कुंडी योगाश्रम के ब्रह्माचारी ने निमंत्रण पत्र और अच्छत का किया वितरण

अनुज श्रीवास्तव
उ.प्र./आजमगढ़। जिले के धनिया कुंडी योगाश्रम के ब्रह्मचारी विष्णु बाबा ने श्री राम मंदिर में होने वाले प्राण-प्रतिष्ठा और पुजा अच्छत का वितरण करने का बीड़ा उठाया है। विदित है कि अयोध्या धाम में 22 जनवरी को प्रभु श्री राम की प्राण-प्रतिष्ठा का आयोजन किया जा रहा है। इसी सिलसिले में पुरे देश में साधु-संतो और गणमान्य विभुतियों को इस धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए निमंत्रण भेजा जा रहा है। इतना ही नहीं आम जनता में भी राम भक्तों ने निमंत्रण को लेकर अपने तरिके से प्रचार-प्रसार कर रहे हैं। इसी क्रम में धनिया कुंडी योगाश्रम के ब्रह्मचारी विष्णु बाबा ने अपनी पुरी दिनचर्या प्रभु श्रीराम के नाम कर दी है। वे अहले सुबह से ही अपने क्षेत्रों में लोगों के बीच जाकर प्राण-प्रतिष्ठा का निमंत्रण और पुजा अच्छत का वितरण करने में पुरी तन्मयता के साथ जूटे हुए हैं। विष्णु बाबा ने बताया कि इस शुभ घड़ी को आने में कई सौ वर्षों का इंतजार करना पड़ा है। न जाने हमारे सनातनी समाज की कई पिढ़ियां संघर्ष करते हुए परम धाम को चली गयीं। इसलिए प्रभु श्री राम के आयोजन को पुरी हर्सोल्लास के साथ अपने दिल में संजो लेना चाहते हैं। निमंत्रण और अच्छत का वितरण करने विष्णु बाबा अपने क्षेत्र के सूदनीपुर गांव में जब पहुंचे तो तो लोगों ने जय श्री राम के उद्घघोष के साथ उनका स्वागत किया। विष्णु बाबा ने कहा कि आज मैं गर्व के साथ कह सकता हूं कि भारत में राम-राज की शुभारंभ हो गयी है। यही कारण है कि आज पुरा विश्व भारत के पीछे खड़ा है और विश्व गुरू बनने की राह पर भारत प्रचंड शक्ति से अग्रसर है। ब्रह्मचारी जी ने श्री राम लला के महान धार्मिक आयोजन का निरादर करने वालों को सद्बुद्धि देने के लिए प्रभु श्री राम से याचना की है।

Related Articles

Back to top button