अनुज श्रीवास्तव/संजय राव
बिहार/बेतिया। महात्मा गांधी की कर्मभूमि वृन्दावन आश्रम, चनपटिया, पश्चिम चम्पारण में अखिल भारतीय राजीव गांधी विचार विकास मंच के तत्वावधान में 18 फरवरी, 2024 को मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष रवीन्द्र कुमार शर्मा द्वारा राष्ट्रव्यापी अभियान का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय सचिव राजू रामधन चौथमल (महाराष्ट्र) यूपी प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष गौरीशंकर पांडेय, बिहार प्रदेश अध्यक्ष नागेन्द्र नाथ तिवारी, प्रदेश महासचिव प्रताप राव, प्रदेश सचिव अमरेश कुमार, जिला कार्यकारी अध्यक्ष प्रेमकुमार दास तथा अरविंद सिंह, वच्चा सिंह, हरिशंकर प्रसाद, परमेश्वर सिंह सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शामिल हुए। इस अवसर पर राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पर लिखी गयी पुस्तक ‘भारत जोड़ो यात्रा उम्मीदों की बौछार शुभेक्षाओं का दौर’ का विमोचन भी सम्पन्न हुआ। पुस्तक के लेखक राजू रामधन चौथमल मंच के राष्ट्रीय सचिव भी हैं, मौजूद थे। मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष रवीन्द्र कुमार शर्मा ने केन्द्र की वर्तमान जनविरोधी सरकार को उखाड़ फेंकने के लिये राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा से जुड़ने की अपील की। कार्यक्रम में महाराष्ट्र से आये राजू रामधन चौथमल तथा यूपी से पधारे गौरीशंकर पांडेय को ‘ईभीएम हटाओ, लोकतंत्र बचाओ ! भाजपा हटाओ, देश बचाओ !’ अभियान अपने अपने प्रदेशों में चलाने के लिए प्रतीक चिन्ह कांग्रेस का झंडा भेंट किया।
श्री शर्मा ने स्थानीय लोगों की मांग पर वृंदावन आश्रम में पूज्य बापू द्वारा पूर्व में संचालित ध्वस्त कुटीर उधोगों को पुनः नये सिरे से चालू कराने हेतु प्रयास करने का वचन ।मंच के प्रदेश अध्यक्ष नागेन्द्र नाथ तिवारी ने गांधी के विचारों को जन जन तक पहुंचाने के लिए पदयात्रा करने की आवश्यकता बतायी।इस कार्यक्रम में पण्डित राजकुमार शुक्ल के परनाती अरुण राय सहित अनेक स्वतंत्रता सेनानी परिवारों व गांधीवादियों को मंच की ओर से सम्मानित किया गया।