
सबका जम्मू कश्मीर।
नगरी (कठुआ): तीन दिन पहले नगरी क्षेत्र में हुए घटनाक्रम को लेकर दूसरे दिन भी लोगों में चर्चा का दौर जारी रहा। कस्बे के चौक-चौराहों पर लोग इस घटना को लेकर बातचीत करते नजर आए। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह वारदात किसी एक व्यक्ति का काम नहीं हो सकती, बल्कि इसमें एक से अधिक अपराधियों की सम्मिलित होने की आशंका है।

लोगों ने पुलिस जांच पर सवाल उठाते हुए कहा कि अभी तक जांच पूरी तरह से स्पष्ट नहीं हो पाई है। उनका आरोप है कि पुलिस इस मामले में गंभीरता और ईमानदारी से जांच नहीं कर रही, जिससे लोगों में असंतोष और भय बना हुआ है।
गणेश कुमार शर्मा: जम्मू-कश्मीर की शिल्प विरासत, विश्व मंच पर भारतीय कला का गौरव
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि नगरी में हाल ही में अज्ञात हमलावरों द्वारा लोगों पर जानलेवा हमले किए गए, जिससे पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। इस डर के कारण लोग अभी भी असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।
मेंढर में खेल स्टेडियम की मांग, युवाओं ने केंद्र सरकार से की अपील
लोगों ने उम्मीद जताई है कि नगरी चौकी प्रभारी और एसएसपी कठुआ इस मामले की निष्पक्ष और गहन जांच करेंगे तथा सभी दोषियों को जल्द से जल्द सलाखों के पीछे पहुंचाया जाएगा। अब देखना यह होगा कि पुलिस कितनी तेजी और ईमानदारी से जांच को आगे बढ़ाती है और कब तक अपराधियों को गिरफ्तार किया जाता है।
नगरी मामले में पुलिस की जांच तेज, हिरासत में युवक से पूछताछ जारी
नगरी क्षेत्र में हाल ही में हुए घटनाक्रम को लेकर पुलिस की जांच लगातार तेज होती जा रही है। सूत्रों के अनुसार, बुधवार को नगरी पुलिस ने हिरासत में लिए गए युवक को घटना स्थल पर ले जाकर छानबीन की। हालांकि, इस दौरान क्या अहम तथ्य सामने आए हैं, इसकी आधिकारिक जानकारी अब तक सार्वजनिक नहीं की गई है।
बताया जा रहा है कि हिरासत में लिए गए युवक से पूछताछ के दौरान कई महत्वपूर्ण जानकारियां सामने आ रही हैं। इसी के चलते पुलिस उसे जांच के लिए अलग-अलग स्थानों पर ले जा रही है, ताकि घटनाक्रम से जुड़े सभी पहलुओं को स्पष्ट किया जा सके।
अब सभी की निगाहें आने वाले दिनों पर टिकी हैं, जब पुलिस रिमांड पर लिए गए युवक से और क्या खुलासे होते हैं और हाल के हमलों या घटनाओं से जुड़ी कौन-सी नई जानकारी सामने आती है। सूत्रों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।









