खगौलबिहार

श्री राम नवमी के उपलक्ष्य में खगौल में निकाली गई दो शोभा यात्रा

अनुज श्रीवास्तव/रंजीत सिन्हा

बिहार/खगौल। श्री राम नवमी के उपलक्ष्य में नगर के बड़ी खगौल से भव्य शोभा यात्रा विधान पार्षद श्रीमती अनामिका सिंह पटेल की अध्यक्षता में श्री रामनवमी शोभायात्रा समिति की ओर से निकाली गई। जिसमें पूर्व विधान पार्षद डॉ रनबीर नंदन, मनीष सिन्हा, डॉ नम्रता आनंद सहित अन्य गणमान्य लोग शामिल रहे। इस मौके पर जगह-जगह पर शोभा यात्रा का शरबत पानी के साथ भव्य स्वागत किया गया। शरबत पिलाने वालों में सामाजिक कार्यकर्ता चंदू प्रिंस ओम नंदन तिवारी, मो.रिंकू इत्यादि शामिल थे।शोभायात्रा में विभिन्न देवताओं की सुंदर झांकियों के अलावा बैंड व ऊंट आदि शामिल थे।

शोभायात्रा बड़ी खगौल, छोटी खगौल, थाना रोड, खगौल लख, दानापुर स्टेशन तथा अन्य क्षेत्रों से होती हुई वापस मोती चौक पर आकर समाप्त हुई।

एम‌एलसी श्रीमती अनामिका सिंह पटेल ने भगवान श्री राम की पूजा अर्चना करके शोभायात्रा को रवाना किया। डॉ रनबीर नंदन, डॉ नम्रता आनंद, मनीष सिन्हा सहित अन्य श्रध्दालुओं ने शोभायात्रा में भाग लिया। इस अवसर पर अध्यक्ष अनामिका सिंह पटेल, पूर्व वार्ड पार्षद भरत पोद्दार, मनोज केसरी, अर्जुन प्रसाद, अशोक नागवंशी,सन्नी मधेशिया, राहुल मधेशिया, अजनीश प्रभाकर उर्फ बुल्लू,राजू राज, संजय गुप्ता, हर्ष चंद्र गुप्ता, विश्वामित्र उपाध्याय, सुनील सिंह, राजू राज, गोपी कुमार,देवेंद्र कुमार सिंह उर्फ घुटुक,राजू सिन्हा,सुरेंद्र पासवान, छोटू, पूर्व पार्षद रितेश कुमार उर्फ बिट्टू तथा अन्य भक्तजन शामिल थे। वहीं दूसरी शोभायात्रा राम-जानकी मंदिर से आशुतोष श्रीवास्तव के नेतृत्व में निकाली गई जिसमें रंजीत मिश्रा, संगीता सिन्हा, राकेश गुप्ता, दिलीप शर्मा सहित अन्य मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button