जम्मूजम्मूजम्मू कश्मीरजम्मू/ राजौरीराजनीतिराज्यश्रीनगर

मेहराज मलिक की रिहाई की मांग को लेकर आप का जोरदार प्रदर्शन, अमित कपूर ने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला पर साधा निशाना

सबका जम्मू कश्मीर।

जम्मू, 18 सितंबर। आम आदमी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने आज हरी सिंह पार्क में प्रदेश अध्यक्ष व डोडा विधायक मेहराज मलिक की रिहाई की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। मलिक को जन सुरक्षा अधिनियम (पीएसए) के तहत गिरफ्तार किया गया है।

इस मौके पर नागरोटा विधानसभा क्षेत्र प्रभारी और वरिष्ठ नेता अमित कपूर ने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला पर तीखा हमला बोला और विधानसभा का विशेष सत्र बुलाकर पीएसए खत्म करने का प्रस्ताव पारित करने की मांग की।

अमित कपूर ने कहा कि उमर अब्दुल्ला ने चुनाव से पहले वादा किया था कि सत्ता में आने पर पीएसए को हटा देंगे, लेकिन सत्ता में आने के बाद वह अपने वादे से पीछे हट गए हैं।

उन्होंने चेतावनी दी कि अगर मेहराज मलिक को जल्द रिहा नहीं किया गया तो आंदोलन और तेज़ किया जाएगा।

कपूर ने यह भी स्पष्ट किया कि पार्टी मलिक के नाम पर कोई चंदा नहीं मांग रही है और इस तरह की अफवाहें पूरी तरह निराधार हैं।

epaper.sabkajammukashmir.in
epaper.sabkajammukashmir.in

प्रदर्शन में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं यासिर मट्टू, हरप्रीत सिंह, गुरमीत सिंह बागी, अमरीक सिंह सासन, अमरीक सिंह, महेश बक्शी, संदीप शर्मा, योगिंदर सिंह ठाकुर, हीरा लाल, रोबिन सिंह नरायनिया, गुलज़ार हुसैन, तलविंदर सिंह, गगनदीप सिंह सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और अपने विचार रखे।

शाहीन ने जेडी (यू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बिहार के मुख्यमंत्री से की मुलाकात, कश्मीर बाढ़ पीड़ितों के लिए विशेष राहत की मां

कठुआ में डीसी ने श्रमिकों को 10.57 लाख की वित्तीय सहायता सौंपी, सेवा पर्व के तहत विशेष पहल

कठुआ में ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार’ व सेवा पर्व अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित

 

 

Related Articles

Back to top button