जीडीसी हीरानगर ने सेवा पर्व पर वृद्धाश्रम का दौरा कर दिया सेवा और संवेदनशीलता का संदेश

सबका जम्मू कश्मीर
कठुआ, 18 सितंबर। सेवा पर्व समारोह के तहत गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज हीरानगर की एनएसएस यूनिट “चेष्टा” ने कठुआ स्थित वृद्धाश्रम का दौरा कर एक अनूठी पहल की।

इस कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. प्रज्ञा खन्ना ने हरी झंडी दिखाकर किया।
एनएसएस स्वयंसेवकों की टीम के साथ प्रो. राकेश शर्मा (एनएसएस सलाहकार), प्रो. शापिया शमीम (एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी), प्रो. गंगा शर्मा, डॉ. रजनी बाला और प्रो. बलविंदर कौर भी शामिल रहे।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने बुजुर्गों से संवाद किया, उन्हें खाद्य सामग्री व स्टेशनरी वितरित की और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर खुशी का माहौल बनाया।
स्वयंसेवकों ने डिजिटल साक्षरता सत्र आयोजित कर बुजुर्गों को स्मार्टफोन और डिजिटल संचार की मूल बातें भी सिखाईं।
विद्यार्थियों ने अनुभव साझा करते हुए कहा कि बुजुर्गों की जीवन कहानियाँ सुनकर उन्हें नई प्रेरणा मिली।
sabka jammu kashmir SEPT 13 2025.qxd_2
इस पहल ने जहाँ सहानुभूति और करुणा को बढ़ावा दिया, वहीं पीढ़ीगत रिश्तों को भी मजबूत किया।









