कठुआकठुआखोख्यालचढ़वाल/दयालाचकजखबड़जम्मूजम्मूजम्मू कश्मीरजसरोटानगरीनगरीपल्ली मोड़प्रशासनबनीबसोहलीमढीनमहनपुरमहानपुरमहानपुरराज्यलखनपुर/कठुआहीरानगर/कठुआ

युवा वाणी 2.0 प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित, जेकेसीआईपी के तहत यूथ क्लबों को किया गया सशक्त

सबका जम्मू कश्मीर

कठुआ, कृषि उत्पादन एवं किसान कल्याण विभाग, कठुआ द्वारा जेकेसीआईपी के अंतर्गत “युवा वाणी 2.0” प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन मुख्य कृषि अधिकारी, कठुआ के कार्यालय परिसर में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य यूथ क्लबों के सदस्यों को जागरूकता अभियानों और सामुदायिक विकास के लिए तैयार करना रहा।

कार्यक्रम में मुख्य कृषि अधिकारी कठुआ  जतिंदर खजूरिया ने युवाओं की भूमिका को अहम बताते हुए कहा कि यूथ क्लब गांव और समाज में बदलाव लाने का मजबूत माध्यम बन सकते हैं।

स्वामी श्रद्धानंद जी के बलिदान दिवस पर आर्य समाज कठुआ में गीता ज्ञान सप्ताह का शुभारंभ

प्रशिक्षण के दौरान विशेषज्ञों ने पौधारोपण, जल स्रोतों के संरक्षण, पशुपालन, भेड़ पालन और स्वच्छता जैसे विषयों पर सरल तरीके से जानकारी दी। केवीके के वैज्ञानिकों ने आधुनिक कृषि तकनीकों पर भी प्रकाश डाला। नगर पालिका के प्रतिनिधि ने वैज्ञानिक कचरा निपटान और साफ-सफाई के महत्व पर जानकारी दी।

जम्मू-कश्मीर के लिए गर्व का पल, आकिब नबी डार को दिल्ली कैपिटल्स ने ₹8.40 करोड़ में खरीदा

मुख्य अतिथि विधायक कठुआ डॉ. भारत भूषण ने युवाओं से अपील की कि वे सरकारी योजनाओं और जेकेसीआईपी की जानकारी गांव-गांव तक पहुंचाएं और समाज सेवा में आगे आएं। उन्होंने अधिकारियों को भी निर्देश दिए कि योजनाओं का लाभ आम लोगों तक समय पर पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में कृषि एवं संबद्ध विभागों के अधिकारी, विशेषज्ञ और पांच ब्लॉकों बर्नोटी, कठुआ, बिलावर, लोहाई मल्हार और बनी से आए 20 यूथ क्लब प्रशिक्षुओं सहित 100 से अधिक लोगों ने भाग लिया।

नगरी–ऐरवा रोड पर ट्रैफिक नियमों की खुलेआम अनदेखी, स्कूली छात्रों की जान से खिलवाड़

कार्यक्रम का समापन युवाओं को आगे बढ़ाने, टिकाऊ खेती को बढ़ावा देने और सामुदायिक भागीदारी मजबूत करने के संकल्प के साथ हुआ।

Related Articles

Back to top button