अनुज श्रीवास्तव/रंजीत सिन्हा
बिहार/पटना। इनर व्हील क्लब के शताब्दी समारोह में इनर व्हील क्लब ऑफ आम्रपाली की पूर्व अध्यक्ष बिमला सिन्हा द्वारा इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान में पैरामेडिकल की पढ़ाई कर रही पांच छात्राओं को समारोह में आई मुख्य अतिथि इंटरनेशनल इनर व्हील क्लब की अध्यक्षा ट्रिश डगलस के हाथो दूसरे वर्ष की पढ़ाई के लिए 25- 25 हजार का चेक प्रदान किया गया।
मुख्य अतिथि ट्रिश डगलस ने बिमला सिन्हा के इस कार्य के लिए उनकी जमकर तारीफ की।
बताते चले कि पिछले वर्ष से इनर व्हील क्लब ऑफ आम्रपाली की पूर्व अध्यक्षा बिमला सिन्हा छात्राओं की पढ़ाई के लिए आर्थिक सहायता देने का काम कर रही हैं। वहां मौजूद प्राचार्या प्रोफेसर आनुजा डेनियल ने बिमला सिन्हा के इस पुनीत कार्य के लिए उनका धन्यवाद दिया।जिन छात्राओं को आर्थिक सहायता प्राप्त हुआ है उन्होंने भी बिमला सिन्हा को कोटि कोटि धन्यवाद दिया है। इनर व्हील क्लब के सौ वर्ष पूरे होने पर पटना में शताब्दी समारोह का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं की भागीदारी रही।