डॉ. शरद मिश्रा को प्रेस क्लब ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त

सबका जम्मू कश्मीर
भोपाल/मध्यप्रदेश। इंदौर के वरिष्ठ पत्रकार डॉ. शरद मिश्रा को प्रेस क्लब ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (PCWJ) की मध्य प्रदेश इकाई का नया प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। यह जिम्मेदारी उन्हें संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सैयद खालिद कैस की अनुशंसा और संगठन की सहमति से दी गई है।
sabka jammu kashmir 12 july 2025.qxd_2
गुरुवार को PCWJ की राष्ट्रीय महासचिव श्रीमती शशि दीप ने डॉ. मिश्रा की नियुक्ति का आदेश पत्र जारी किया। उन्होंने विश्वास जताया कि डॉ. शरद मिश्रा अपने नए दायित्व का कुशलता से निर्वहन करेंगे और पत्रकार हितों के लिए संगठन को और मजबूत बनाएंगे।
डॉ. शरद मिश्रा की नियुक्ति पर संगठन के कई वरिष्ठ पदाधिकारियों और पत्रकार साथियों ने उन्हें बधाई दी है। इस अवसर पर संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी रिजवान अली, डिजिटल मीडिया विभाग के प्रदेश अध्यक्ष सुनील योगी, इंदौर संभाग अध्यक्ष अलताफ, शाजापुर जिला अध्यक्ष हफिज शाह, बैतूल जिला अध्यक्ष इरशाद खान, धार जिला अध्यक्ष राजेंद्र देवड़ा, प्रदेश सचिव डी.एल. चौहान, मनोज जोशी, अरविंद ठाकुर और राजा अजमेरा सहित अनेक पत्रकारों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।
सभी पदाधिकारियों ने संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. खालिद कैस एवं महासचिव शशि दीप का आभार व्यक्त करते हुए इसे संगठन को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।