एआईसीसी महासचिव डॉ सईद नसीर हुसैन का जम्मू कश्मीर के किसानों ने किया जोरदार स्वागत

जम्मू, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव और जम्मू कश्मीर लद्दाख मामलों के प्रभारी डॉ सईद नसीर हुसैन के जम्मू पहुंचने पर जम्मू कश्मीर किसान कांग्रेस द्वारा उनका जोरदार स्वागत किया गया। जम्मू कश्मीर किसान कांग्रेस के चेयरमैन भारत प्रिय ने किसानों के साथ उनका जम्मू एयरपोर्ट पर स्वागत किया। भारत प्रिय ने कहा कि कांग्रेस ही देश के अन्नदाता की सबसे बड़ी हितेषी है। आजादी से लेकर अब तक कांग्रेस सरकारों ने हमेशा किसानों का ख्याल रखा और उनकी बेहतरी के लिए काम किया। मौजूदा सरकार की तरह कांग्रेस ने कभी भी किसानों के साथ छल नहीं किया और उन्हें हमेशा देश के अन्नदाता का दर्जा दिया। उन्होंने कहा कि
डॉ सईद नसीर हुसैन के जम्मू पहुंचने से प्रदेश के किसानों में भारी उत्साह है। उनके इस दौर से कांग्रेस कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा मिलेगी और वह अधिक लग्न के साथ पार्टी की नीतियों को लोगों तक पहुंचाने का काम करेंगे।
