जीरादेईबिहार

नवयुवक कला केंद्र ने श्रीमद्भागवत कथा का किया आयोजन

संजलपुर में बह रही भक्ति की गंगा

अनुज श्रीवास्तव
बिहार/जीरादेई। पुरा भारत इस समय नवरात्रि में पूजा-पाठ, अनुष्ठान में सराबोर है। गली-मुहल्लों ,शहरों में श्रद्धापूर्वक भक्त गण हर्षोल्लास से मां दुर्गा के भक्ति में तल्लीन हैं।
इसी भक्तिपूर्ण वातावरण में सीवान जिले के जीरादेई अंचल स्थित संजलपुर में नवयुवक कला केंद्र द्वारा दुर्गा पूजा के अवसर पर श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया गया है। सात दिवसीय इस भक्ति कार्यक्रम में आज 6 अक्तूबर से भागवत कथा प्रारंभ हो गई।
इसमें वृंदावन से पधारे आचार्य श्री आदित्य कृष्ण जी को सुनने के लिए संजलपुर, छियासी,आदर्श ग्राम बन्धु एंव आसपास के क्षेत्रों से आये श्रद्धालु गण पुरे उत्साहित हैं। नवयुवक कला केंद्र ने संजलपुर में पिछले कई सालों से दुर्गा पूजा का सफल आयोजन करता रहा है।

श्रीमदभागवत कथा
श्रीमदभागवत कथा

समिति के पूर्व अध्यक्ष जयप्रकाश पाण्डेय की सहभागिता आज भी बनी हुई है। समिति के वर्तमान अध्यक्ष ह्रिदेश्वर पाण्डेय की कर्मठता और समर्पण आयोजन को सफल बनाने के लिए अन्य लोगों को भी प्रेरित करते हैं। नवयुवक कला केंद्र के संयोजक उपेंद्र पाण्डेय समिति से जुड़े सारे लोगों को कर्तव्य पाठ पढ़ाते रहते हैं।
इस साल भी दुर्गा पुजा में धार्मिक कार्यक्रम के साथ -साथ नाटक, जागरण और पहलवानी भी आयोजित होंगे। बिहार के गोपालगंज जिले से महिला पहलवान भी अखाड़े में शिरकत करेंगी। जबकि गोरखपुर, अयोध्या और गाजीपुर से पुरूष पहलवानों की कुश्ती में जोर आजमाइश होगी। समिति में अरविन्द वर्मा, शारदा सिन्हा और परमात्मा यादव के साथ अन्य सहयोगियों का भी उल्लेखनीय योगदान है

Related Articles

Back to top button