अनुज श्रीवास्तव/अवनीश सिंह
उ.प्र./गाजीपुर।जिले के थाना शादियाबाद पुलिस द्वारा धारा 304,498ए,506 में वांछित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। थानाध्यक्ष शादियाबाद वीरेंद्र कुमार बरवार द्वारा अभियुक्त गणों के गिरफ्तारी के लिए दविश दी जा रही थी। मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि अभियुक्त खुहन ऊर्फ परसोतिया गांव में है।इसी क्रम में थानाध्यक्ष शादियाबाद द्वारा दोपहर लगभग 11:30 बजे खुहन उर्फ परसोतिया से इन अभियुक्तगणों को गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तार अभियुक्तगणों में अरविंद यादव पुत्र विश्वनाथ यादव,अर्जुन यादव पुत्र विश्वनाथ यादव निवासी ग्राम धावा फरीदपुर है।बताया जाता है कि फरवरी माह में इन लोगों द्वारा परिवार में झगड़ा किया गया। इसी झगड़े के दौरान अरविंद यादव की पत्नी को गंभीर चोटें आई और उसकी मृत्यु हो गई। इसी मामले में अरविंद यादव और अर्जुन यादव वांछित चल रहे थे। जिनकी गिरफ्तारी शुक्रवार के दिन दोपहर 11:30 बजे की गई। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में शादियाबाद थानाध्यक्ष अपने हमराहियों के साथ सम्मिलित रहे।