अनुज श्रीवास्तव/रंजीत सिन्हा
बिहार/पटना। राष्ट्र सेवा मिशन के संस्थापक जितेन्द्र नीरज के निर्देशानुसार मिशन के बिहार प्रदेश अध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह ने बिहार प्रदेश के पदाधिकारियों की घोषणा कर दी है। आज मिशन के मुख्यालय प्रभारी अजीत कुमार सिंह द्वारा जारी प्रेस नोट मे बिहार प्रदेश की टीम मे उपेन्द्र शास्त्री,धर्मेन्द्र झा , डॉ आशुतोष कुमार,डॉ परवेज आलम, मिस स्वाति सिंह,मनोज सिंह,राकेश कुमार दुबे को उपाध्यक्ष
विवेक सिंह,रवीन्द्र पांडे, प्रमोद सिंह, डॉ एम. आलम, आशीष सिंह राजपूत, साकेत कुमार,नीतीश कुमार, संजीव मंडल,बबलू गुप्ता,बीर भारती पटेल,सोनू सिंह को महासचिव बनाया गया है। इसके अलावा टीम में 11संगठन सचिव एवं 11 सचिव भी बनाए गए हैं।
प्रदेश अध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह ने सभी नवमनोनित पदाधिकारियों को बधाई और शुभकामनाएँ देते हुए विश्वास व्यक्त किया है कि यह उर्जावान और निष्ठावान टीम राष्ट्र सेवा मिशन के संकल्पों एवं उद्देश्यों को आगे बढ़ाने में सफल होगी।उन्होंने कहा कि राष्ट्र सेवा मिशन सामाजिक एकता के संकल्पों के साथ सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ अनवरत संघर्ष करती रहेगी।