अनुज श्रीवास्तव/रंजीत सिन्हा
बिहार/पटना। जैन धर्म के प्रथm श्री आदिनाथ भगवान के मोक्ष कल्याण के अवसर पर पटना के आदिनाथ दिगम्बर जैन चैत्यालय मुरादपुर, मीठापुर, कदमकुआं, गुलजारबाग दिगम्बर जैन मंदिरो में निर्माण लाडू चढ़ाया गया। मंदिरों में सर्वप्रथम भगवान आदिनाथ का अभिषेक किया गया। इसके बाद भगवान की शांतिधारा की गई। शांतिधारा के बाद भगवान का पूजन किया गया। पूजन के बाद भगवान के मोक्ष कल्याणक के अवसर पर लाडू चढ़ाया गया। मुरादपुर में आज भगवान का अभिषेक करने वालों में सुबोध जैन फंटी, प्रदीप जैन पहाड़िया, अनिल गंगवाल, राजकुमार गंगवाल, संजय जैन पहारिया, शुभम पहाड़िया,गुलजारबाग में सोनू जैन, अतुल जैन, शशि जैन, सुबोध जैन,रिचा जैन तथा अन्य मौजूद थे। आज मोक्ष कल्याणक के अवसर पर अधिक संख्या में पुरुष तथा महिलाएं पूजा में शामिल थी। एम पी जैन ने बताया कि जैन धर्म की मान्यता के अनुसार मोक्ष कल्याणक में तीर्थंकर शरीर, कर्म आदि से मुक्त होकर सिद्ध हो जाते हैं और उनका पुनः संसार में आवागमन नहीं होता है। मनुष्य जीवन के लिए संसार से मुक्ति सर्वश्रेष्ठ उपलब्धि होती है। मोक्ष कल्याणक के माध्यम से भगवान आदिनाथ ने हजारों वर्ष पूर्व आज ही के दिन मोक्ष पद प्राप्त किया था।