पटनाबिहार

महिला पुनर्वास गृह की महिलाओं को कराया गया भोजन तथा जरूरी सामानों का वितरण

अनुज श्रीवास्तव/रंजीत सिन्हा
बिहार/पटना। अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार परिषद, एच आर डिवीज़न, बिहार प्रदेश इकाई की तरफ से महिला पुनर्वास गृह की महिलाओं को भोजन कराया गया तथा उनके बीच जरूरी सामानों का वितरण किया गया।
यह वितरण प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष अमरेश बहादुर अग्रवाल जी ने पूज्य माताजी की पुण्यतिथि की याद में कराया। भोजन कर तथा सामान पाकर महिलाओं के चेहरे खुशी से खिल उठे। मौके पर अग्रवाल ने कहा कि यहां रहने वाली महिलाओं की अन्य जरूरतों की पूर्ति भी अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार काउंसिल द्वारा किया जाएगा। कार्यक्रम में बिहार प्रदेश इकाई के बहुत सारे सदस्य उपस्थित थे एवं कार्यकारी अध्यक्ष की माता जी के हेतु एक प्रार्थना सभा की शांति के लिए सभी ने ईश्वर से कामना की।
आज के कार्यक्रम में मुख्य रूप से राकेश कुमार,राकेश शर्मा,संजीव सिंह,जय हिंद जी,प्रिंस मिश्रा एवं अन्य सदस्य सक्रिय रूप से लगे हुए थे।

Related Articles

Back to top button