अनुज श्रीवास्तव/रंजीत सिन्हा
बिहार/दानापुर। गुरुवार को ऑल इंडिया लोको रनिंग स्टाफ एसोसिएशन के केंद्रीय कमेटी के आवाहन के आलोक में मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय पूर्व मध्य रेल दानापुर के समक्ष एकदिवसीय धरना प्रदर्शन का कार्यक्रम सफलता पूर्वक किया गया।
सभा की अध्यक्षता कामरेड अजीत कुमार प्रेम सदस्य, जेडडब्लूसी ईसीआर हाजीपुर के द्वारा की गई। मुख्य वक्ता कामरेड सर्वेश कुमार, मंडल सचिव पूर्व मध्य रेल,कामरेड कमल कुमार, सदस्य जेडडब्लूसी ईसीआर हाजीपुर, कॉमरेड आरसी पटेल, सदस्य सीडब्ल्यूसी, कामरेड संतोष कुमार सक्रिय कार्यकर्ता पूर्व मध्य रेल दानापुर, कामरेड विकास प्रसाद सदस्य जेडडब्लूसी ईसीआर हाजीपुर, कामरेड एस एन कुमार शाखा सचिव पटना जंक्शन, कामरेड उदय कुमार सदस्य टीआईए एवं अन्य साथी कामरेड ने सभा को संबोधित किया। कर्मचारियों की मुख्य मांगे निम्नलिखित है:-
1. एनपीएस को रद्द कर ओपीएस बहाल करने की व्यवस्था की जाए।
2.निजीकरण, निगमीकरण बंद किया जाए।
3.नियम विरुद्ध स्पेड में रिमूवल फ्रॉम सर्विस सजा देना बंद किया जाए।
4.रेल हित में नियम विरुद्ध स्थानांतरण/पदस्थापन पर अविलंब रोक लगाई जाए।
5. 9 घंटे एवं लगातार दो रात्रि से अधिक ड्यूटी लेना बंद किया जाए एवं 36 घंटे में वापस मुख्यालय में बुलाया जाए। 6.लोको रनिंग संवर्ग में रिक्त पदों को अविलंब भरा जाए।
7.रनिंग कर्मचारियों को अनावश्यक आर्थिक, मानसिक एवं शारीरिक रूप से प्रताड़ित करना बंद किया जाए। मंडल के सभी रनिंग रूमों की सुविधाओं में गुणवत्तापूर्ण सुधार किया जाए।