अनुज श्रीवास्तव/रंजीत सिन्हा
बिहार/खगौल। बालिगा उच्च माध्यमिक विद्यालय,खगौल के संस्थापक व प्रधानाध्यापक रहे स्व. ठाकुर प्रसाद सिंह जी की 33वीं पुण्यतिथि स्कूल और उनके आवास में धूमधाम से मनाई गई। स्व. ठाकुर सिंह के सुपुत्र संजीव कुमार जवाहर ने बताया कि बालिगा स्कूल के निर्माण से लेकर संस्थापक रहे प्रथम प्रधानाध्यपक के रूप में उन्होंने लगातार करीब 27वर्षों (1964 से 1991) तक महत्वपूर्ण योगदान किया है।
इस मौके पर स्व. ठाकुर सिंह के पुत्र संजीव कुमार जवाहर एवं कमल कांत उर्फ मोती, बहू ममता कुमारी सिंह एवं पौत्री डा.प्रज्ञा अत्री के अलावा नगर परिषद,खगौल के अध्यक्ष सुजीत कुमार, बालिगा मध्य विद्यालय के प्रधानाचार्य मोहन पासवान, स्कूल प्रबंधकारिणी सदस्य चंदू प्रिन्स,लिपिक धर्मेद्र कुमार,शिक्षक सुबोध कुमार एवं प्रकाश कुमार समेत लाल कृष्ण कुमार,अखिलेश कुमार सिंह,प्रसून कुमार,कौशल कुमार आदि ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया।