अनुज श्रीवास्तव/संजय राव
बिहार/ बेतियां। स्थानीय बगीचा रेस्टोरेंट में संविधान दिवस सह दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें कई लोगों ने भाग लिया तथा अपने विचारों को रखा। जिसमें कहा गया कि बाबा साहब ने कहा था मैंने जो कुछ भी किया है कठोर मेहनत से बेहद दुखों को सहते हुए एवं आनेकानेक विरोधियों का सामना करके किया है। यदि मेरे अनुयाई इस करवा को आगे नहीं ले जा सकते तो ठीक है अन्यथा यही रहने दे, मगर इसे किसी भी कीमत पर पीछे नहीं जाने देना है। संविधान चाहे जितना भी अच्छा हो उसे लागू करने वाले लोग बुरा होंगे तो संविधान बुरा साबित होगा।
वही भारतीय बौद्ध महासभा के मुख्य संरक्षक रविंद्र सिंह बौद्ध ने कहा कि संविधान में छेड़-छाड़ कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आने वाले समय में हमें इसकी रक्षा के लिए आगे आना होगा। इस अवसर पर मुख्य अतिथि भिक्खु विमल कीर्ति, विशिष्ट अतिथि भंते विनय कृति एवं डॉक्टर संजय वाल्मीकि, डॉक्टर तेजेंद्र जो श्रीलंका से आए हुए थे ,ओम प्रकाश ,उदयभान सत्यार्थी, शैलेश मौर्य , चंद्रिका बौद्ध, अजय कुमार, एस.के.राव सहित कई अन्य उपस्थित रहे हैं तथा अपनी बातों को रखा।